Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन,अब पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड

दिल्ली में शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन,अब पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके अलावा सोमवार से सुबह के वक्त कोहरा बढ़ सकता है।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। क्योंकि सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 दर्ज किया गया। AQI शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

ठंडी हवा के कारण शुक्रवार की सुबह इस सीजन में अब तक सबसे अधिक ठंड रही। लेकिन दिन में तेज धूप निकलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वजह से दिन के वक्त ठंड से राहत रही।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

पढ़ें :- राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान
Advertisement