1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः महराजगंज में महज 115 रुपए के लिए ले ली दोस्त की जान, नदी किनारे केले के खेत में मिला शव

यूपीः महराजगंज में महज 115 रुपए के लिए ले ली दोस्त की जान, नदी किनारे केले के खेत में मिला शव

यूपी के महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली में नदी किनारे केले के खेत में 15 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान घुघली थाना क्षेत्र के चंदन पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई है।

By Rakesh 

Updated Date

महराजगंज। यूपी के महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली में नदी किनारे केले के खेत में 15 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान घुघली थाना क्षेत्र के चंदन पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने बताया कि घुघली थाना क्षेत्र निवासी रामकिशोर ने बताया था कि उनका नाबालिग लड़का चंदन बीते गुरुवार से गायब है। वह गांव के ही श्याम के साथ गया था। इसके बाद पुलिस ने श्याम से पूछताछ की तो उसने चंदन की हत्या की बात स्वीकार करते हुए शव को फेंके गए जगह को भी बताया।

आरोपी श्याम ने कड़ाई से पूछताछ में बताया कि गुरुवार को वह अपने चचेरे भाई सन्नी वर्मा, नाबालिग भाई तथा चंदन के साथ कोठीभार थाना क्षेत्र के अहिरौली की तरफ गया था। जहां अंडा खाने के बाद उसके 115 रुपए देने की बात पर बहस हो गई। जिससे गुस्से में आकर उन तीनों चचेरे भाइयों ने मिलकर चंदन की हत्या कर दी।

इसके बाद उसके शव को केले के खेत में फेंक किया। आरोपी श्याम के बताने पर पुलिस ने अहिरौली गांव के पास केले के खेत से शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com