मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

MLA बेदीराम के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी, 16 सालों से लटका रहा बेदीराम एंड गैंग मामला

up bureau

पेपर लीक माफिया व विधायक बेदीराम के खिलाफ लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे है।

MLA बेदीराम के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी, 16 सालों से लटका रहा बेदीराम एंड गैंग मामला
शेयर करें

लखनऊ। पेपर लीक माफिया व विधायक बेदीराम के खिलाफ लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे है। ताजा जानकारी के अनुसार जौनपुर के हिस्ट्रीशीटर और पेपर लीक माफिया विधायक बेदीराम के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। साल 2006 में रेलवे भर्ती का पर्चा लीक करने के मामले में यूपी STF ने बेदीराम और उसके साथियों को सबूत के साथ गिरफ्तार किया था।

इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कल गैंगस्टर कोर्ट ने इस आपराधिक मामले पर विधायक बेदीराम और विपुल दुबे समेत 19 के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करते हुए 26 जुलाई की डेट निर्धारित की है। इस दिन आरोप तय किए जायें। पिछले 16 वर्षों से बेदीराम एंड गैंग ने इस मामले को कोर्ट में लटकाने और भटकाने में पूरी ताकत झोंक रखी है।

शेयर करें