Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajasthan news:सीकर में दिनदहाड़े गैंगस्टर राजू ठेहट को गोलियों से भूना,हादसे से मचा हड़कंप

Rajasthan news:सीकर में दिनदहाड़े गैंगस्टर राजू ठेहट को गोलियों से भूना,हादसे से मचा हड़कंप

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Sikar news:राजस्थान के सीकर में शनिवार को हुए गैंगवार से सीकर दहल उठा है,यह गैंगवार सीकर जिला मुख्यालय पर हुआ है जिसमे गैंगस्टर राजू ठेहट और उनके भाई को गोलियों से भूनकर मार डाला गया, राजू ठेहट की हत्या की वारदात के बाद पूरे सीकर जिले में हड़कंप मच गया है

पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, 'उड़ान' योजना भी लॉन्च

वहीं राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई. राजू ठेहट की हत्या के बाद सीकर के कल्याण अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई है. इस घटना के बाद शहर में चारों तरफ तनाव के हालात हो गए हैं.सीकर में गैगवार के बाद हालत को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.इसके साथ ही सीकर बंद का आह्वान किया गया है।

राजस्थान में इस गैंगवार से लोगो के मन में खौफ समा गया है,पुलिस इस मामले की जांच के लिए टिम तैयार कर जांच में जुट गई है,इस गैंगवार में राजू ठेहट और उसके भाई दोनों की मौत हो गई है

Advertisement