Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. 15 जनवरी को हरियाणा में लांच होगा ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान

15 जनवरी को हरियाणा में लांच होगा ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान

By Rakesh 

Updated Date

चंडीगढ़। हरियाणा में 15 जनवरी से ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इसका मकसद हर घर और हर वोटर तक कांग्रेस की नीतियों और सरकार की नाकामियों को पहुंचाना है। चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में बुधवार को पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। अध्यक्षता पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने की।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, पार्टी विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस वॉलिंटियर्स बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर दीपक बाबरिया ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस लगातार चुनावी मोड में कार्य कर रही है। 14 तारीख से राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होने जा रही है। इसे भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह ऐतिहासिक समर्थन मिलने की उम्मीद है। ठीक इसके अगले दिन हरियाणा कांग्रेस की तरफ से नए अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी।

अभियान के जरिए वोटर्स से वन टू वन संवाद किया जाएगा स्थापित 

इससे पहले लगातार पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैलियां हो रही हैं, जिनको जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अब ‘हर घर कांग्रेस’ अभियान के जरिए वोटर्स से वन टू वन संवाद स्थापित किया जाएगा। कार्यकर्ता जनता को बताएंगे कि कैसे कांग्रेस अपने वादे निभाने के लिए जानी जाती है जबकि BJP वादे तोड़ने के लिए। राजस्थान में 500 रुपए सिलेंडर की घोषणा से BJP मुकर गई है। आज हरियाणा समेत पूरे देश में महंगाई और असमानता का माहौल है।

कहा- हरियाणा के युवा देश से पलायन करने को मजबूर 

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

कहा कि हरियाणा के युवा देश से पलायन करने को मजबूर हैं। बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। हरियाणा में कांग्रेस की हवा स्पष्ट महसूस की जा सकती है। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मेवात और पानीपत में कांग्रेस ने रिकॉर्ड तोड़ रैलियां की। हाल ही में सिरसा में की ‘किसान मजदूर जन आक्रोश रैली’ ने भीड़ के मामले में तमाम रैलियों को पीछे छोड़ दिया।

निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी मजबूत

कहा कि निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा जैसे नेताओं के कांग्रेस में लगातार शामिल होने से पार्टी मजबूत हो रही है। जींद से वो खुद, नारनौल में चौधरी उदयभान और रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत करेंगे। चौधरी उदयभान ने बताया कि नए अभियान के तहत बूथ लेवल पर 31-31 लोगों की कमेटी बनेगी।

कहा कि इस कमेटी की जिम्मेदारी बोगस वोटो को कटवाना, लोगों की समस्याओं को जानना और उनको सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस से जोड़ना होगी। पार्टी की तरफ से दिल्ली और चंडीगढ़ में वार रूम बनाए जाएंगे। दिल्ली वार रूम का चेयरमैन जयदीप धनखड़ को, को-चेयरमैन अमित यादव , अजय छिकारा जी को बनाया गया है। वहीं चंडीगढ़ वार रूम के को चेयरमैन चांदवीर हुड्डा, रविंद्र रावल और पवन जैन को बनाया गया है।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
Advertisement