Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand News:झारखंड पुलिस ने महिला नक्सली सुनीता को किया गिरफ्तार,बेटे से मिलने आई थी घर

Jharkhand News:झारखंड पुलिस ने महिला नक्सली सुनीता को किया गिरफ्तार,बेटे से मिलने आई थी घर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Jharkhand News:झारखंड पुलिस ने महिला नक्सली सुनीता हेंब्रम को गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी से गिरफ्तार किया है,सुनीता अपने बेटे से मिलने अपने घर बाजाजोर आई हुई थी ,उसी समय पुलिस के हत्थे चढ़े विनोद वर्णवाल उर्फ राजेश वर्णवाल की निशानदेही पर भेलवाघाटी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गठित टिम द्वारा यह गिरफ्तारी हुई है,

पढ़ें :- Asian Games : CM हेमंत सोरेन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारंखडी खिलाड़ियों से मिले

दरसअल, सुनीता बीती देर रात अपने इकलौते पुत्र से मिलने अपने घर बाराजोर आई हुई थी, जिसकी भनक भेलवाघाटी थाना पुलिस को लगी. इसके बाद भेलवाघाटी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी की गई. उसके पास से पुलिस ने हथियार व कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया है.

बताया जाता है कि सुनीता ने वर्ष 2008 में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के तेतरिया बाजार में तीसरी के ढिबरा व्यवसाई दासो साव की हत्या कर दी थी. हालांकि, उस वक्त सुनीता के साथ और भी कई नक्सली शामिल थे. इसके बाद भेलवाघाटी थाना में कांड संख्या 166/08 के तहत सुनीता हेंब्रम सहित कई नक्सलियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था.

Advertisement