1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः जेसीबी चालक की लापरवाही से बच्ची की चली गई जान, ईयर फोन लगा कर मिट्टी डालते समय हुई घटना  

यूपीः जेसीबी चालक की लापरवाही से बच्ची की चली गई जान, ईयर फोन लगा कर मिट्टी डालते समय हुई घटना  

यूपी के मैनपुरी जिले में ईयर फोन लगा कर चला रहे जेसीबी चालक ने 8 वर्षीय बच्ची की जान ले ली। जेसीबी चालक खाली प्लॉट पर मिट्टी डाल रहा था। इसी दौरान मिट्टी में दबने से बच्ची की मौत हो गई।

By Rakesh 

Updated Date

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में ईयर फोन लगा कर चला रहे जेसीबी चालक ने 8 वर्षीय बच्ची की जान ले ली। जेसीबी चालक खाली प्लॉट पर मिट्टी डाल रहा था। इसी दौरान मिट्टी में दबने से बच्ची की मौत हो गई।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नगला दीप के रहने वाले देवेंद्र कुमार की 8 वर्षीय पुत्री सोनम मकान के बाहर ही खेल रही थी। पड़ोस में ही खाली प्लॉट पर जेसीबी से मिट्टी डाली जा रही थी, इसी दौरान मिट्टी के ढेर में सोनम दब गई। लोग काफी देर तक आवाज लगाते रहे। जेसीबी चालक ने कान में ईयरफोन लगा रखी थी, जिसके चलते चालक को आवाज सुनाई नहीं दी और बालिका की दबने से मौत हो गई।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और चालक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com