मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः खटीमा में कॉलेज गई युवती लापता, मुकदमा दर्ज

Rakesh

खटीमा के झनकट क्षेत्र निवासी शिवजेश्वर ने खटीमा कोतवाली में अपनी पुत्री की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उनकी पुत्री कल्पना सोमवार सुबह 10 बजे अपने घर से कॉलेज में फॉर्म भरने के लिए निकली थी, तभी से वह लापता है।

police station
शेयर करें

खटीमा। खटीमा के झनकट क्षेत्र निवासी शिवजेश्वर ने खटीमा कोतवाली में अपनी पुत्री की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उनकी पुत्री कल्पना सोमवार सुबह 10 बजे अपने घर से कॉलेज में फॉर्म भरने के लिए निकली थी, तभी से वह लापता है। उनकी पुत्री का मोबाइल घर पर ही मिला।

सोमवार शाम तक पुत्री के घर न लौटने की स्थिति में परिवार वालों ने पुत्री की सहेलियों एवं रिश्तेदारों से कल्पना के बारे में पता किया पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद परिजनों ने खुद कल्पना को खोजने की कोशिश की। इसके बाद परिजनों ने खटीमा कोतवाली में कल्पना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पड़ोस में दुकान चलाने वाले एक युवक पर शक जाहिर किया है।

खटीमा कोतवाली के एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि झनकट क्षेत्र निवासी शिवजेश्वर ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है।

शेयर करें