1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई दो बच्चों की मां, अबाॅर्शन के दौरान हुई मौत, प्रेमी ने लाश के साथ दोनों बच्चों को नदी में बहाया

प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई दो बच्चों की मां, अबाॅर्शन के दौरान हुई मौत, प्रेमी ने लाश के साथ दोनों बच्चों को नदी में बहाया

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के शव को उसके दो बच्चों के साथ नदी में फेंक दिया। आरोपी का नाम गजेंद्र है।

By up bureau 

Updated Date

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के शव को उसके दो बच्चों के साथ नदी में फेंक दिया। आरोपी का नाम गजेंद्र है। पुलिस ने आरोपी के दोस्त को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अबाॅर्शन के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई थी। आरोपी गजेंद्र ने दोस्त के साथ मिलकर महिला के शव को इंद्रायनी नदी में फेंक दिया था।

पढ़ें :- UP : झांसी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक ने दंपति की तलवार से काटकर की हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के शव को नदी में फेंकता देख उसके 5 और 2 साल के बच्चे रोने लगे। इसके बाद आरोपी ने दोनों बच्चों को भी नदी में फेंक दिया। पुलिस के एक अधिकारी की मानें तो मृतका अपने पति से अलग रहती थी और गजेंद्र के साथ रिलेशन शिप में थी। प्रेग्नेंट होने के बाद दोनों ने अबाॅर्शन कराने का फैसला किया था। इसके बाद हाॅस्पिटल में लापरवाही की वजह से उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक एजेंट भी शामिल था जिसने महिला को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया था।

पूरा मामला

घटना के कई दिनों बाद भी आरोपी गजेंद्र और उसका साथी अनजान जैसा व्यवहार कर रहे थे। दोनों सभी को यह अहसास करा रहे थे कि कुछ हुआ ही नहीं। महिला के परिवार वाले लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश में जुटे थे। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि मृतका को गजेंद्र अक्सर फोन करता था। पूछताछ के दौरान भी आरोपी ने पुलिस को इधर-उधर की बात कर गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सच उगल दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को फिलहाल 30 जुलाई तक की हिरासत में भेज दिया है।

पढ़ें :- हाथरस घटना के बाद बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी की लोगों से अपील
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com