मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : झांसी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक ने दंपति की तलवार से काटकर की हत्या

up bureau

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुटोरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव के ही एक सनकी व्यक्ति ने पति-पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

UP : झांसी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक ने दंपति की तलवार से काटकर की हत्या
UP : झांसी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक ने दंपति की तलवार से काटकर की हत्या
शेयर करें

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुटोरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव के ही एक सनकी व्यक्ति ने पति-पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

पूरा मामला तोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के कटोरा गांव का है, जहां पति पुष्पेंद्र और उसकी पत्नी संगीता की सुबह होते ही हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से इलाका दहल उठा। मृतक के पिता का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले शांति प्रसाद ने उनके बेटे और बहू की तलवार से कई बार वार कर हत्या कर दी। हत्यारोपी शांति प्रसाद घर गया। उसने दरवाजा खुलवाया. जैसे ही उनके बेटे और बहू ने दरवाजा खोला, दबंग शांति प्रसाद तलवार पीछे छिपाए हुए था। हत्यारोपी शांति प्रसाद ने बिना कुछ पूछे और कुछ कहे पुष्पेंद्र और संगीता पर धारदार हथियार से तब तक हमला किया जब तक दोनों की मौके पर मौत नहीं हो गई।

पुलिस हत्यारोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल डबल मर्डर की वारदात क्यों की गई? हत्यारोपी का मृतक दंपति से क्या विवाद था? फिलहाल अभी वजह साफ नहीं हो पाई है।

शेयर करें