मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Jhansi : ऑनलाइन सट्टा खेलते तीन युवा गिरफ्तार, USGT ऐप पर खेल रहे थे ऑनलाइन सट्टा

up bureau

यूपी के झांसी जिले में इन दिनों युवा जल्द अमीर बनने की चाह में गलत संगत में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद करने में लगा हुआ है। जहां ऑनलाइन सट्टा जगह जगह संचालित हो रहे है।

Jhansi : ऑनलाइन सट्टा खेलते तीन युवा गिरफ्तार, USGT ऐप पर खेल रहे थे ऑनलाइन सट्टा
Jhansi : ऑनलाइन सट्टा खेलते तीन युवा गिरफ्तार, USGT ऐप पर खेल रहे थे ऑनलाइन सट्टा
शेयर करें

झांसी। यूपी के झांसी जिले में इन दिनों युवा जल्द अमीर बनने की चाह में गलत संगत में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद करने में लगा हुआ है। जहां ऑनलाइन सट्टा जगह जगह संचालित हो रहे है। और मार्केट में USGT ऐप पर लाखों की जीत हार की बाजी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। झांसी पुलिस ने मोबाइल ऐप पर लाखों की जीत हार की बाजी लगाते हुए तीन युवाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके पास से पुलिस ने दो लाख चार हजार नौ सौ रुपयों के साथ अवैध असलहा ओर मोबाइल तथा एक काले रंग का स्कॉर्पियो को बरामद किया गया। यह कार्यवाही झांसी की शहर कोतवाली पुलिस ने की है।

बताया गया है कि खंडेराव गेट के पास उक्त तीनों युवा ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। वैभव सिंह महाराणा प्रताप नगर, कपिल वर्मा शिवा जी नगर, लोकेंद्र विश्वकर्मा उन्नाव गेट को गिरफ्तार किया गया है।

शेयर करें