1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, जहरीली चाय से ली जान

मैनपुरी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, जहरीली चाय से ली जान

मैनपुरी हत्या केस, पत्नी ने पति को मारा, मैनपुरी प्रेम प्रसंग, यूपी अपराध समाचार, जहरीली चाय से हत्या, मैनपुरी करहल न्यूज

By up bureau 

Updated Date

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने सबको चौंका दिया है। करहल थाना क्षेत्र के ओमनगर मोहल्ले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को नाश्ते में जहर देकर मार डाला। यह पूरा मामला घरेलू कलह, अवैध संबंधों और साजिश की खौफनाक तस्वीर पेश करता है।

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

पूरा मामला?

करहल के ओमनगर निवासी कमलेश की शादी 13 साल पहले गाज़ियाबाद निवासी संगीता से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे। इस बीच संगीता का लखनऊ निवासी युवक सुरजीत से प्रेम संबंध बन गया। वह अक्सर बिना बताए लखनऊ जाकर प्रेमी से मिलती थी।

कमलेश को जब इस बात की भनक लगी तो उसने संगीता से पूछताछ शुरू की, जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया। इसी तनाव के बीच संगीता ने प्रेमी सुरजीत के साथ मिलकर साजिश रची और नाश्ते में सल्फास मिलाकर कमलेश को जहरीली चाय पिला दी।

इलाज के दौरान हुई मौत

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, सपा पर CM योगी का हमला

जहरीली चाय पीने के बाद कमलेश की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे करहल सीएचसी लेकर पहुँचे लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया। रास्ते में ही कमलेश ने दम तोड़ दिया।

बेटे ने किया खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

कमलेश के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने ही पिता को जहर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। ASP राहुल मिठास ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com