मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Moradabad में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर, युवक ने दादी और बुआ को उतरा मौत के घाट

up bureau

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। युवक ने अपनी दादी(90 वर्ष) और बुआ (60 वर्ष)की हथौड़ी से सिर कूचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम

Moradabad : दिल दहला देने वाला डबल मर्डर, युवक ने दादी और बुआ को उतरा मौत के घाट
शेयर करें

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। युवक ने अपनी दादी(90 वर्ष) और बुआ (60 वर्ष)की हथौड़ी से सिर कूचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक साहिल सिविल लाइंस थाने पहुंचा और अपने द्वारा की गई घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद पुलिस उसके साथ उसके घर पहुंची और साक्ष्य संकलन इकट्ठा करने में ड्यूटी ,वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे हरथला कालोनी में हुई है। मृतकों के नाम सरोज शर्मा( युवक की दादी) और वंदना शर्मा जो युवक की बुआ है और हत्या करने वाला पोता साहिल शर्मा है। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले में कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि साहिल का अपनी दादी और बुआ से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।  परिवार में बस तीन ही लोग थे, क्योंकि साहिल के माता-पिता पहले ही गुजर चुके थे।  प्रॉपर्टी विवाद में गुस्साए साहिल ने हथौड़े से दोनों की हत्या कर दी।

शेयर करें