मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

विवाहिता का अनोखा अनशन: ससुराल के बाहर तीन दिन से भूखी-प्यासी बैठी, ससुराल पक्ष फरार

up bureau

झांसी के विजरवारा गांव में विवाहिता ससुराल के बाहर तीन दिन से अनशन पर बैठी है। ससुराल वाले ताला लगाकर फरार, पुलिस भी बेबस नजर आई।

झांसी: विवाहिता ससुराल के बाहर भूखी-प्यासी बैठी
झांसी: विवाहिता ससुराल के बाहर भूखी-प्यासी बैठी
शेयर करें

झांसी : मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के विजरवारा गांव में एक विवाहिता शिवांगी तिवारी अपनी ससुराल के बाहर बीते तीन दिनों से भूखी-प्यासी धरने पर बैठी हुई है। इस दौरान उसका कहना है कि जब तक ससुराल वाले उसे घर में नहीं लेंगे, तब तक वह ऐसे ही खुले आसमान के नीचे डटी रहेगी।

शिवांगी तिवारी, जो मगरवारा की रहने वाली हैं, ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी शादी नीरज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसके कारण उन्हें कुछ समय के लिए मायके जाना पड़ा। लेकिन जब तीन दिन पहले वे ससुराल लौटीं, तो परिवार वालों ने घर में ताला डालकर फरार होने का रास्ता चुन लिया।

विवाहिता अब खुले आसमान के नीचे, धूप-बारिश में तन्हा बैठी है। पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन कोई समाधान किए बिना लौट गई।पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और कई लोग इसे महिला अधिकारों से जोड़कर देख रहे हैं।

इस खबर पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में दें और पोस्ट को शेयर करें ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

शेयर करें