मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश

Jhansi यूनिवर्सिटी कैंपस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आए दिन देता था धमकी

up bureau

यूपी के झांसी जिले में शुक्रवार को नवाबाद थाना क्षेत्र के झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Jhansi यूनिवर्सिटी कैंपस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आए दिन देता था धमकी
Jhansi यूनिवर्सिटी कैंपस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आए दिन देता था धमकी
शेयर करें

झांसी। यूपी के झांसी जिले में शुक्रवार को नवाबाद थाना क्षेत्र के झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक कर्मचारी आए दिन शराब के नशे में धुत होकर आत्महत्या करने की धमकी देता था। बीती रात भी उसने शराब के नशे में खुदकुशी करने की बात कही थी, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह सच में ऐसा कदम उठा लेगा।

वही पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। परिजनों और साथियों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके। मामले की गहराई से जांच जारी है।

शेयर करें