मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

झांसी में दिनदहाड़े बोली पुलिस की गोली, जेलर पर हमला करने वाले अपराधी मुठभेड़ में घायल

up bureau

जेलर पर हमला कर फरार चल रहे कुख्यात अपराधी कमलेश यादव के बेटे सुमित यादव की झांसी पुलिस से दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है।

झांसी में दिनदहाड़े बोली पुलिस की गोली, जेलर पर हमला करने वाले अपराधी मुठभेड़ में घायल
झांसी में दिनदहाड़े बोली पुलिस की गोली, जेलर पर हमला करने वाले अपराधी मुठभेड़ में घायल
शेयर करें

झांसी। जेलर पर हमला कर फरार चल रहे कुख्यात अपराधी कमलेश यादव के बेटे सुमित यादव की झांसी पुलिस से दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है।

बता दें कि झांसी के जिला कारगार के जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता और उनके साथी सिपाही पर स्टेशन जाते समय कुख्यात अपराधी 9 नंबर निवासी कमलेश यादव के बेटे ने अपने साथियों सहित पांच दिन पहले दिनदहाड़े हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार हमलावरों की तलाश में जुटी थी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के कई टीम काम कर रही थी। सर्विलांस टीम भी अपने स्तर से जुटी हुई थी।

एसएसपी सुधा सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराधियों की धर पकड़ में लगी स्वाट और नवाबाद पुलिस की आज 5:00 बजे नाबाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकमा दुकमा कॉलोनी के पीछे बने जंगल में जेलर कस्तूरी लाल पर हमला करने के आरोप में फरार चल रहे प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ निवासी सुमित यादव से आमना सामना हो गया। सुमित यादव ने पुलिस टीम को देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए फायरिंग की। जिसमें एक गोली सुमित के पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस उससे उसके भागे गए साथियों की जानकारी कर रही है।

शेयर करें