मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Jhansi : मंदिर से सोने के कलश चुराने की थी साजिश, पुलिस ने घटना से पहले ही मंदिर के पुजारी सहित 6 शातिर बदमाशो को किया गिरफ्तार

up bureau

उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है झांसी के मऊरानीपुर में चोरी और डकैती से पहले ही अंतर जनपदीय 6 चोरों को मंदिर के पुजारी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Jhansi : मंदिर से सोने के कलश चुराने की थी साजिश, पुलिस ने घटना से पहले ही मंदिर के पुजारी सहित 6 शातिर बदमाशो को किया गिरफतार
शेयर करें

झांसी। उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है झांसी के मऊरानीपुर में चोरी और डकैती से पहले ही अंतर जनपदीय 6 चोरों को मंदिर के पुजारी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मऊरानीपुर के परमट चौराहे के पास बने राम जानकी मंदिर पर सोने के कलश को बदलने की बदमाश तैयारी कर रहे थे। लेकिन इस बड़ी वारदात से पहले ही मऊरानीपुर पुलिस की सतर्कता के चलते मुखबिर की सूचना पर मऊरानीपुर के सेंट मैरी स्कूल के पास मिलिट्री पड़ाव मैदान से बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक बोलेरो कार,चार अवैध तमंचे जिंदा कारतूस ,दो पीतल के कलश आदि बरामद किया है। बताया है कि यह आरोपी मऊरानीपुर के प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर के पुजारी से मिलकर मंदिर में लगे सोने का कलश चोरी करने के इरादे से यहां आए थे और मौका देखकर कलश को पीतल के कलश से बदलने की जुगत में थे । लेकिन पुलिस ने इस बड़ी घटना से पहले ही बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी हमीरपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक इतिहास में खंगालने में जुटी हुई है।

शेयर करें