Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा रही है, विकास कार्यों को तेजी से कर रही है: सीएम पुष्कर सिंह धामी

सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा रही है, विकास कार्यों को तेजी से कर रही है: सीएम पुष्कर सिंह धामी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी के हल्द्वानी शहर के विकास के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर लेटलतीफी के लिए नाराजगी भी जाहिर की । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो 2000 करोड़ की घोषणा की गई थी वह बढ़कर अब 22 सौ करोड़ की हो गई है।

पढ़ें :- Uttarakhand News: PM नरेंद्र मोदी सैनिको के साथ मनाएंगे दिवाली,21अक्टूबर को केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 सौ करोड़ से हल्द्वानी शहर के अवस्थापना विकास और शहर के लिए बेहतर सुविधाओं का जाल बिछाने का काम किया जाएगा। लिहाजा पूरे कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता हो इसलिए सरकार इसकी मॉनिटरिंग कर रही है। जल्द ही विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।

सीएम धामी ने लगातार बीजेपी के नेताओं के दिल्ली दौरे के बाद उठ रहे कयास बाजी पर कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा रही है, विकास कार्यों को तेजी से कर रही है, लिहाजा यह एक रूटीन प्रक्रिया है, सरकार आमजन के सुविधाजनक बेहतर कार्य कर रही है और भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement