महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड संक्रमित हो गए हैं। उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोश्यारी की तबीयत कैसी है, उनको कोविड के कितने गंभीर या सामान्य लक्षण हैं इसकी जानकारी अभी नहीं आई है।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?
महाराष्ट्र में इस वक्त उद्धव ठाकरे की सरकार मुश्किल में दिख रही है। उनके मंत्री एकनाथ शिंदे ने बागी रुख अपना लिया है। उनके साथ शिवसेना और निर्दलीय मिलाकर 40 विधायक भी हैं। ये सभी लोग इस वक्त असम के गुवाहाटी में मौजूद हैं। महाराष्ट्र में हुए एमएलसी चुनाव में कुछ विधायकों ने क्रॉस वोट किया था। इसका फायदा बीजेपी को मिला था।
इसके बाद ही एकनाथ शिंदे और बाकी विधायक पहले गुजरात चले गए थे। कल सभी विधायक सूरत में रुके। अब वे लोग सूरत से गुवाहाटी पहुंच गए हैं।