Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः कुरुक्षेत्र पहुंचने पर नवनियुक्त राज्यमंत्री सुभाष सुधा का भव्य स्वागत

हरियाणाः कुरुक्षेत्र पहुंचने पर नवनियुक्त राज्यमंत्री सुभाष सुधा का भव्य स्वागत

By HO BUREAU 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा के राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद अपने क्षेत्र में पहुंचने पर शहरवासियों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र की जनता का सौभाग्य है। कहा कि शहरवासियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः कुरुक्षेत्र के पिहोवा नगर पालिका कार्यालय में CM फ्लाइंग टीम ने दी दस्तक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए कहा कि हाईकमान ने मुझ पर इतना विश्वास जताया है कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा।

कहा कि भाजपा हाईकमान के आदेशानुसार जो मुझे मंत्री पद  मिला है, उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर कुरुक्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोग सुभाष सुधा के घर के बाहर आतिशबाजी करके और लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

Advertisement