1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कार्यकर्ताओं समेत 300 मुस्लिम नेता बीजेपी में शामिल

गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कार्यकर्ताओं समेत 300 मुस्लिम नेता बीजेपी में शामिल

बीजेपी विधायक अरुणसिंह राणा ने कहा कि भरूच क्षेत्र कांग्रेस का मजबूत गढ़ था और अब लोगों ने भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ रहे है क्योंकि वे विकास चाहते हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कांग्रेस के पूर्व गढ़ भरूच के विभिन्न गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत 300 से अधिक मुस्लिम बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी विधायक अरुणसिंह राणा ने बंबूसर गांव के सरपंच गुलाम पटेल समेत नए सदस्यों का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया.

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

राणा ने कहा कि मुसलमान अब बीजेपी में शामिल होने के लिए हमसे संपर्क करने लगे हैं. भरूच क्षेत्र कांग्रेस का मजबूत गढ़ था और अब लोगों ने भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी है क्योंकि वे विकास चाहते हैं. भरूच शहर से 19 किलोमीटर दूर मुस्लिम बहुल बंबूसर गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी महासचिव दिग्विजयसिंह चुडास्मा, भाजपा अल्पसंख्यक विंग के नेता सलीम खान पठान और मुस्तफा खोड़ा भी शामिल हुए.सभी शामिल कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि हम विकास कार्य करने के लिए तैयार हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com