Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Shraddha Murder Case : आफताब को कंपनी ने मेल किया टर्मिनेशन लेटर,वर्क फ्रॉम होम कर रहा था

Shraddha Murder Case : आफताब को कंपनी ने मेल किया टर्मिनेशन लेटर,वर्क फ्रॉम होम कर रहा था

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Shraddha Murder Case : मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी आफताब को लेकर शुक्रवार सुबह डीएलएफ पेज-3 के साइबर पार्क में पहुंची. टीम ने टावर 14 में स्थित कॉल सेंटर में काम करने वाले आफताब के बारे में छानबीन की. छानबीन के दौरान उसकी दराज से मिले कुछ कागजात पुलिस टीम अपने साथ ले गई .

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

आफताब गुरुग्राम स्थिति सी वेंट इंडिया कंपनी में काम करता था. डीएलएफ फेस 2 स्थिति बिल्डिंग नंबर 14C के19th फ्लोर पर इस कंपनी का ऑफिस है. अधिकारियों ने कंपनी मैनेजमेंट के साथ ही कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की थी. उसके बाद से कंपनी मैनेजमेंट ने सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया है. अब किसी को भी फ्लोर पर जाने की अनुमति नहीं है. हत्याकांड में आफताब का नाम सामने आने के बाद कंपनी ने उसका टर्मिनेशन लेटर ई-मेल कर दिया गया था.

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की. जानकारी के मुताबिक, इस केस के हर पहलू का पता लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों की पांच टीमें बनाई गई हैं. एक टीम ने मुंबई के पालघर जाकर जांच की है, जहां श्रद्धा वालकर के पिता का घर है.
पुलिस अभी भी श्रद्धा के शरीर के कुछ टुकड़े तलाशने में जुटी है. महरौली का जंगल पहले ही छान चुके हैं. अब दिल्ली के अन्य हिस्से में मिले इन्सानी शरीर के टुकड़ों की जांच और मिलान किया जा रहा है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है.

डीसीपी ईस्ट विरेंद्र विज के अनुसार दिल्ली पुलिस की पांच सदस्यीय टीम गुरुग्राम आई थी. उनकी ओर से चल रही छानबीन के बाद वापस चली गई थी. दिल्ली पुलिस अपने साथ कुछ कागजात भी ले गई है.

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
Advertisement