मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

UP : मौत के 18 दिन बाद शव को कब्र से निकाल कर कराया जा रहा पोस्टमार्टम, जिलाधिकारी ने दिया आदेश

up bureau

यूपी के हमीरपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ट्रक चालक की मौत के 18 दिन बाद जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है परिजनों ने इलाज के अभाव में ट्रक चालक की मौत होने की आशंका जताते हुए

UP : मौत के 18 दिन बाद शव को कब्र से निकाल कर कराया जा रहा पोस्टमार्टम, जिलाधिकारी ने दिया आदेश
शेयर करें

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ट्रक चालक की मौत के 18 दिन बाद जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है परिजनों ने इलाज के अभाव में ट्रक चालक की मौत होने की आशंका जताते हुए ट्रक मालिक पर शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव दफनाने का आरोप लगाया था मृतक की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार लगातार अधिकारियों की चौखट पर गुहार लगा रहा था लेकिन सुनाई ना होने पर मजबूर परिवार ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था जिसके बाद हरकत में आये जिला प्रशासन द्वारा कब्र खोदने का आदेश देते हुए दफन शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव का है जहां के निवासी ट्रक चालक रामबहादुर की ट्रक चलाने के दौरान ही 18 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसके बाद ट्रक मलिक ने मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही दफना दिया था जिसके बाद से ही परिजन किसी अनहोनी की आशंका को जताते हुए शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराए जाने और हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराने की मांग कर रहे थे लेकिन बार बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने से मजबूर परिवार ने शुरू कर दिया था जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद शायद ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के राज से पर्दा उठेगा की आखिर ट्रक चालक की मौत कैसे हुई थी।

शेयर करें