1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Update: UP में हो गई मानसून की एंट्री? इन 50 जिलों में कही लू तो कही मानसून का अलर्ट जारी

UP Weather Update: UP में हो गई मानसून की एंट्री? इन 50 जिलों में कही लू तो कही मानसून का अलर्ट जारी

त्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। लखनऊ समेत यूपी के कुछ जिलों में आंधी-के साथ बारिश के बाद कुछ राहत मिली है। ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। अब मानसून का भी इंतजार खत्म होने वाला है। बादलों की आवाजाही जारी है।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। लखनऊ समेत यूपी के कुछ जिलों में आंधी-के साथ बारिश के बाद कुछ राहत मिली है। ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। अब मानसून का भी इंतजार खत्म होने वाला है। बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से यूपी में मानसून दस्तक दे देगा। हालांकि अभी भी यूपी के कई जिलों में गर्मी से राहत नहीं मिली है।

पढ़ें :- Meerut : नशीले पदार्थों की तस्करी में मेरठ के युवक को सऊदी में मौत की सजा, परिजनों में कोहराम

यूपी में मानसून 24 से 25 जून तक एंट्री

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट की मानें तो यूपी में मानसून 24 से 25 जून तक एंट्री कर सकता है। उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री बलिया और गोरखपुर के रास्ते हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 22 जिलों के लिए 20 जून तक लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज पूरे प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

कहीं आंधी-तूफान तो कहीं लू को लेकर रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। इसके साथ कई जिलों में लू चलने की भी संभावना है। 21 जून से 23 जून तक आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- बाइक सवार चचेरे भाईयों को डंपर ने रौंदा, तीन की मौत, घटना से मचा कोहराम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com