मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बाइक सवार चचेरे भाईयों को डंपर ने रौंदा, तीन की मौत, घटना से मचा कोहराम

up bureau

मथुरा के बलदेव- सादाबाद रोड पर बिहारी कोल्ड स्टोर के सामने देर रात बाइक सवार 3 युवकों को मिट्टी से भरे एक डंपर ने सामने से रौंद दिया।

बाइक सवार चचेरे भाईयों को डंपर ने रौंदा, तीन की मौत, घटना से मचा कोहराम
शेयर करें

मथुरा। मथुरा के बलदेव- सादाबाद रोड पर बिहारी कोल्ड स्टोर के सामने देर रात बाइक सवार 3 युवकों को मिट्टी से भरे एक डंपर ने सामने से रौंद दिया। परिजन तीनों घायलों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों दूर के रिश्ते में चचेरे भाई थे। उधर, चालक डंपर लेकर भागने में सफल रहा। बलदेव थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव गोठा निवासी चेतराम की बेटी पिंकी के बेटे का नामकरण संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए परिजन बृहस्पतिवार को थाना जमुनापार के गांव गोपालपुर गए थे।

वापसी में पिंकी के चचेरे भाई महेंद्र सिंह (34), नारायण सिंह (44) और थान सिंह (45) के साथ एक ही बाइक पर गांव लौट रहे थे। अचानक कोल्ड स्टोर के सामने वाहन ने उन्हें रौंद दिया। उनके साथ पांच बाइकों पर 10-12 अन्य परिजन व ग्रामीण भी थे। आनन फानन सभी को उन्होंने अस्पताल पहुंचाया पर यहां सभी को घोषित कर दिया गया।

थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।ओमप्रकाश प्रधान ने बताया तीनों परिवारिक रिश्ते में चचेरे भाई थे। घटना से गांव शोक में डूब गया है।

शेयर करें