मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

up bureau

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के अनुसार,

महराजगंज में युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
महराजगंज में युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
शेयर करें

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक से उसकी पहचान एक चौराहे पर हुई थी, जो उसके किराए के मकान के पास स्थित है। इसी पहचान को आधार बनाकर युवक ने दिसंबर 2024 से उसे बहलाकर शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि एक दिन आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से पांच महीने तक आरोपी ने उसे लगातार डराते हुए शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी ने बहानेबाजी शुरू कर दी और उसके परिवारवालों ने भी शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने पुलिस में शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। युवती को अब भी अपनी जान का खतरा बना हुआ है।

श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें