मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बहराइच की राइस मिल में भीषण हादसा, दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत, तीन गंभीर

up bureau

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरगाह थाना क्षेत्र स्थित राजगढ़िया राइस मिल में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें धुएं से दम घुटने के कारण पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

बहराइच की राइस मिल में भीषण हादसा, दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत, तीन गंभीर
शेयर करें

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरगाह थाना क्षेत्र स्थित राजगढ़िया राइस मिल में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें धुएं से दम घुटने के कारण पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, राइस मिल में धान को सुखाने के लिए ड्रायर मशीन चलाई जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज धुआं फैलने लगा। हादसे के समय मिल में आठ मजदूर काम कर रहे थे, जो धुएं की चपेट में आ गए। तेज गर्म धुएं के कारण मजदूरों का दम घुट गया और देखते ही देखते पांच मजदूरों की मौत हो गई। तीन अन्य को गंभीर अवस्था में बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है।

शेयर करें