1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow : रायबरेली रोड पर हुआ भीषण हादसा, ट्रक के सामने आया बाइक सवार, मौत

Lucknow : रायबरेली रोड पर हुआ भीषण हादसा, ट्रक के सामने आया बाइक सवार, मौत

यूपी के रायबरेली रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया यहां बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गया। हादसे के बाद युवक का चेहरा तक समझ में नहीं आ रहा था।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। यूपी के रायबरेली रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया यहां बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गया। हादसे के बाद युवक का चेहरा तक समझ में नहीं आ रहा था। पुलिस ने उसके मोबाइल और बाइक नंबर के आधार पर पहचान की।

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

पूरी दुर्घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली बाजार में हुई। पुलिस ने शव की शिनाख्त अमोल गांव के आदर्श तिवारी (22) के रूप में की है। घटना की CCTV फुटेज मिली है। इसमें दिख रहा है कि चलते ट्रक के साइड में आते ही युवक का कंट्रोल बाइक से खो गया। वह ट्रक के नीचे जा गिरा।

बाइक कल्ली पश्चिम गांव के अश्वनी के नाम पर है। वहीं, ट्रक पर छत्तीसगढ़ का नंबर पड़ा है। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया है।

वही पुलिस को मृत के पास मोबाइल मिला। उसी मोबाइल की मदद से उसकी पहचान की। मृतक के परिजन पीएम हाउस पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पीजीआई कोतवाली में खड़ा कर दिया है। सूचना मिलते ही पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में कल्ली चौकी प्रभारी प्रभात बलियान और एसआई रजित मिश्रा भी शामिल थे। पुलिस ने सड़क से बाइक को किनारे हटवाया।

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, सपा पर CM योगी का हमला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com