1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इटावा में दबंगों का आतंक, पिता-पुत्र और भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VEDIO वायरल

इटावा में दबंगों का आतंक, पिता-पुत्र और भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VEDIO वायरल

यूपी के इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला बिचू गांव में दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

By up bureau 

Updated Date

इटावा। यूपी के इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला बिचू गांव में दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पशुओं के चारा खाने की नांद तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंग पिता-पुत्र और भाई को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। स्थानीय नागरिक ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

10 दिन पूर्व भी इसी थाना क्षेत्र के भैसान में पथराव और लाठी-डंडों की घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कई लोग गिरफ्तार हुए थे। इसके बावजूद दबंगों के हौसले बुलंद हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com