Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. देर से लंच करने से होती है परेशानियां?

देर से लंच करने से होती है परेशानियां?

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली   आजकल व्यस्तम और भागदौड़ भरी लाइफ में हर किसी को फिट और वजन कंट्रोल में रखना है पर इसी दौरान अनजाने में वह ऐसी कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसका खामियाजा उनकी सेहत को उठाना पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं इसका खतरनाक असर उनके शरीर पर भी पड़ता है। सबसे पहले तो हमारी लाइफस्टाइल का सबसे अहम हिस्सा ये होना चाहिए कि हम समय पर खाना खाएं। जरूरी यह है कि हर वक्त का खाना समय पर खाए अगर यह कर लिया आपने तो पेट की बीमारी से आप बच जाएंगे। लंच की बात की जाए तो चलिए जानते है कि लंच को देर से करने के नुकसान क्या है?

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने

देर से लंच करने के नुकसान

पेट में गैस-एसिडिटी- अगर आप सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच यानी लंच के सही समय पर लंच नहीं करते हैं तो आपको पेट में एसिडिटी की समस्या हो सकती है। समय पर दोपहर का भोजन न करने से पाचन संबंधी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

सिरदर्द- एक जरूरी बात यह भी है कि पर दोपहर का भोजन न करने से सिरदर्द हो सकता है, ऐसा भूख के कारण होता है। भोजन में देरी करने से रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है। इस सिरदर्द के कारण कभी-कभी चिड़चिड़ापन भी महसूस होता है।

गैस- अगर आप दोपहर में लंच नहीं करते हैं तो पेट में गैस की समस्या हो सकती है। कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, मीथेन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से बनी गैसें भी पेट में तेज दर्द का कारण बन सकती हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप देर से लंच करने की आदत बदल लें।

पढ़ें :- इस तरीके से करें किसमिश का सेवन मिलेगा फायदा
Advertisement