Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः बरेली में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

यूपीः बरेली में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

By Rajni 

Updated Date

बरेली। यूपी के बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के दुनका चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। जान देने से पहले लिखे सुसाइड नोट में कांस्टेबल ने चौकी इंचार्ज दुनका और एक सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर चले सरिया-लाठी व फावड़ा, छह घायल

घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायल हेड कांस्टेबल को बरेली मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। हेड कांस्टेबल बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वह 2021 से दुनका चौकी में तैनात हैं।

Advertisement