Chaos at Delhi airport पिछले 15 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने यात्रियों को समय से 3.5 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी है। एयरलाइन ने यात्रियों से सुचारु सुरक्षा जांच के लिए 7 किलोग्राम वजन का केवल एक हैंड बैगेज ले जाने की सलाह दी है।
पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
#6ETravelAdvisory #DelhiAirportUpdate #goIndiGo @MoCA_GoI @JM_Scindia pic.twitter.com/l9pDfm4Or6
— IndiGo (@IndiGo6E) December 12, 2022
एडवाइजरी के अनुसार, यात्री अपने साथ सिर्फ एक बैग ले जा सकेंगे, जिसका वजन 7 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए, जिससे सिक्योरिटी चेक में आसानी हो। एडवाइजरी में यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि यात्रियों का वेब चेक-इन पहले से ही हो चुका हो, जिससे उन्हें सहूलियत हो।
पढ़ें :- देश में LPG गैस की किल्लत: किन राज्यों में बढ़ी परेशानी और आम लोगों पर क्या असर?
इंडिगो से यात्रा करने वाले यात्रियों से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 में प्रवेश के लिए गेट नंबर पांच और छह का प्रयोग करने के लिए कहा गया है, क्योंकि ये गेट इंडिगो चेक-इन काउंटर्स के सबसे नजदीक हैं।