Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Hemant Soren Press Conference : सीएम सोरेन ने प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार को घेरा, कहा ईडी को नहीं है मनरेगा जांच में दिलचस्पी

Hemant Soren Press Conference : सीएम सोरेन ने प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार को घेरा, कहा ईडी को नहीं है मनरेगा जांच में दिलचस्पी

Hemant Soren Press Conference : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में ईडी घुसी तो है मनरेगा के रास्ते लेकिन वो जाना कहीं और ही चाहती है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 29 मई 2022। Jharkhand News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दिल्ली में प्रेसवार्ता की। इस वार्ता में सीएम सोरेने ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनलों के माध्यम से मैं देख रहा था कि कैसे शाहरूख खान के बेटे को नारकोटिक्स विभाग से महीनों के बाद क्लीन चीट मिली। मैं हमारे राज्य में ईडी की कार्रवाई को उसी कड़ी के रूप में देखता हूं। वर्ष 2007-08 में जब मैं राजनीति में नहीं था, उस समय हुए किसी घोटाले के मामले से ईडी राज्य में घुसी है। इतने दिनों तक ईडी ने इस केस की किसी भी तरह की जानकारी देश की जनता को नहीं दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग ही माइनिंग से जुड़े हैं और वो ही तिल का ताड़ बनाने का काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- झारखंडः CM हेमंत सोरेन ने बोला हमलाः कहा- 'मैं आंसू नहीं बहाऊंगा', अपनी गिरफ्तारी पर राजभवन को भी लपेटा
ईडी झारखंड के दो जिलों खूंटी और चतरा में हुए मनरेगा के घोटाले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक मुझे नहीं लगता कि ईडी ने मनरेगा से जुड़े जिलों के अधिकारियों से पूछताछ भी की होगी। ईडी को अब मनरेगा घोटाले में कोई दिलचस्पी नहीं है। ये मनरेगा के रास्ते राज्य में तो आ गए हैं लेकिन ये कहीं और ही जाना चाहते हैं। ईडी की छानबीन से राज्य सरकार को कोई आपत्ति नहीं है, मगर एजेंसियों के कार्यों से उनकी मंशा कुछ और ही दिखती है।
सीएम सोरेन ने कहा राज्य में हमारी सरकार बने तीन साल हो गए हैं। इस दौरान हमने कोविड का दौर देखा है। झारखंड में खनिज संपदा बहुत है। आज राज्य की स्थिति देश के सर्वोच्च राज्यों में होने चाहिए थी, लेकिन 20 वर्षों की सरकारों ने इसे निचले पायदान पर ला दिया है। देश की आजादी से आज तक हमारे राज्य से खनिज संपदा का उत्खनन होता आया है। देश के बड़े उद्योग हमारे राज्य में है, वहां के आदिवासियों, दलितों और गरीबों को विस्थापित किया गया। जो आज देश के अन्य राज्यों में मजदूरी कर रहे हैं। 20 सालों में भाजपा ने कभी इन लोगों के बारे में नहीं सोचा। भाजपा ने कभी ये नहीं सोचा कि जिस राज्य के संसाधनों को देश के लिए लगाया जा रहा है, वहां की सवा तीन करोड़ जनता को दो वक्त की रोटी के लिए क्यों परेशान होना पड़ रहा है।
राज्य के पिछड़ेपन पर बोले सीएम 
 
वार्ता में उन्होंने राज्य के पिछड़ेपन का कारण राज्य की जनता नहीं है, इसके पिछड़ापन का कारण झारखंड राज्य में बैठे राजनैतिक दलों के कुछ लोग है जिन्होंने इस राज्य को चारागाह बना रखा है। 20 साल के कार्यकाल में भाजपा के एक व्यक्ति को खनिज निगम का चैयरमैन बनाया गया। वहीं से भाजपा आर्थिक ताकत जुटाती थी और वहीं से राज्य के पिछड़ेपन का दौर शुरु हुआ।
माइनिंग लीज पर हेमंत का बड़ा बयान 
 
वार्ता के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा भाजपा जो मेरे ऊपर आरोप लगा रही है वो बेहद ही बेबुनियाद है। क्या आपको लगता है कि किसी राज्य का सीएम मात्र 80 डिसमील के लिए गड़बड़ी करेगा।
केंद्र को 1.36 लाख करोड़ के बकाया पर लिखा पत्र
 
सीएम सोरेन ने कहा कि हमने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया होने की सूचना दी है। इस एवज में हमें समय समय पर भीख में 200-300 करोड़ मिलते हैं। हमारी सरकार आने के बाद ही ये थोड़ा पैसा हमें मिला है। यदि भाजपा दोबारा राज्य में आती तो ये भी नहीं मिलता। माइनिंग में भाजपा के इर्द गिर्द के ही लोग जुड़े हैं। ये तिल का ताड़ बनाने का काम कर रहे हैं।
आदिवासियों को एक अलग दर्जा मिले
आदिवासियों की मांग है कि उन्हें देश में एक अलग दर्जा मिले। झारखंड के आदिवासियों का कहना है कि जब उनसे कम संख्या के समुदाय को एक अलग जाति का लाभ मिला है तो आदिवासियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।

राज्यसभा के प्रत्याशी की घोषणा रांची में होगी

सीएम सोरेन ने कहा राज्यसभा चुनाव के लिए महागठबंधन से किसे प्रत्याशी बनाया जाएगा, इसकी घोषणा रांची में होगी। उन्होंने कहा रांची ही हमारा पावर हाउस है, इसलिए वहीं से इस बात की घोषणा की जाएगी। फिलहाल उस मुद्दे पर उनकी बात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हो गई है। जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com