1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिजाब का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

हिजाब का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

हिजाब मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। गुरुवार कपिल सिब्बल ने इस मामले को जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच के आगे रखा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली,10 फरवरी। कर्नाटक में हिजाब का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आज गुरुवार को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस मामले को चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन किया। इस पर चीफ जस्टिस ने कर्नाटक हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच में आज ही दोपहर बाद सुनवाई का जिक्र करते हुए कहा कि हाईकोर्ट को फैसला करने दीजिए।

पढ़ें :- France Protest : प्रदर्शन के दौरान एआई का हुआ इस्तेमाल, कुछ तस्वीरें हमारे देश की थीं ही नहीं : राष्ट्रपति मैक्रों

सिब्बल ने इस मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट से इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए याचिका दाखिल की गई है। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि इस पर अभी हस्तक्षेप करना जल्दबाजी होगी। अभी हाईकोर्ट को फैसला करने दीजिए। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट में ये सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होगी तो हाईकोर्ट सुनवाई नहीं करेगी।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका गवर्नमेंट पीयू कालेज कुंडापुरा की छात्रा फातिमा बुशरा ने दायर किया है। ज्ञातव्य है कि नौ फरवरी को कर्नाटक हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने इस मामले को बड़ी बेंच को भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद आज कर्नाटक हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने सुनवाई करने का फैसला किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com