1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. PM नरेंद्र मोदी तथा CM योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी को लेकर चेतगंज थाने मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे हिंदूवादी संगठन

PM नरेंद्र मोदी तथा CM योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी को लेकर चेतगंज थाने मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे हिंदूवादी संगठन

राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी ने चेतगंज थाना में गजलकार गोपाल जी केशरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

By up bureau 

Updated Date

वाराणसी। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी ने चेतगंज थाना में गजलकार गोपाल जी केशरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गजल कर गोपाल जी अपने सोशल साइड अकाउंट से पीएम मोदी, सीएम योगी, महिलाओं एवं सनातन धर्म विरोधी बातें करते रहे है। जिसको लेकर हम लोग आज अपने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे है।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि गजलकार गोपाल जी केशरी सोशल मीडिया के माध्यम से बराबर हिंदुत्व पर संवैधानिक पदों पर महत्वपूर्ण व्यक्ति पीएम मोदी पर सीएम योगी पर टीका टिप्पणी करते है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे है। अगर मुकदमा नहीं लिखा गया तो आगे आंदोलन किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com