Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गृह मंत्री अमित शाह छात्रों और युवाओं पर की गई बर्बरता पर जवाब दें : खरगे

गृह मंत्री अमित शाह छात्रों और युवाओं पर की गई बर्बरता पर जवाब दें : खरगे

By HO BUREAU 

Updated Date

गृह मंत्री अमित शाह छात्रों और युवाओं पर की गई बर्बरता पर जवाब दें : खरगे

Delhi : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 20 जुलाई को संसद घेराव के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा छात्रों पर की गई बर्बरता पर स्पष्टीकरण मांगी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को जवाब देना ही होगा। वह बताएं कि किसके आदेश पर दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर बल प्रयोग किया। प्रेस वार्ता के दौरान खड़गे ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्री अमित शाह छात्रों और युवाओं पर की गई बर्बरता पर जवाब दें, क्योंकि दिल्ली में उन पर लाठीचार्ज हुआ और आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

पढ़ें :- Delhi-NCR में भारी बारिश से राहत, जानें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

उन्होंने कहा कि पैलेट गन और इलेक्ट्रिक शॉक बैटन का भी इस्तेमाल किया गया। छात्रों और युवाओं के साथ क्रूरता की गई लेकिन अमित शाह ने सदन में अब तक जवाब नहीं दिया जबकि विपक्ष के लोग लगातार मांग उठा रहे हैं।

खड़गे ने कहा कि हमारी पहली मांग है कि केंद्रीय गृह मंत्री आकर बताएं कि छात्रों पर पैलेट गन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल क्यों किया गया। दूसरी मांग यह है कि ट्रस्टियों ने राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी की, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी खुद इस बारे में जानकारी दें। अब तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने पिछले 15 दिनों में इन मुद्दों पर कुछ नहीं कहा है, जबकि हम सभी इन मुद्दों पर लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : छात्र पढ़ाई करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेकिन रोजगार के सारे रास्ते बंद हैं : राहुल गांधी

“सरकार ने पिछले 14-15 दिनों से इस विषय पर कुछ नहीं कहा”

उन्होंने कहा कि विपक्ष मानसून सत्र के दौरान नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, छात्रों पर दिल्ली पुलिस की बर्बरता पर चर्चा चाहता है। हालांकि, सरकार ने पिछले 14-15 दिनों से इस विषय पर कुछ नहीं कहा है। इसका अर्थ है कि वे नहीं चाहते हैं कि इन मुद्दों पर चर्चा हो। हम सरकार पर दबाव बनाते रहे लेकिन गृह मंत्री सदन में बयान देने नहीं आए।

पढ़ें :- छात्र विधानसभा के करीब पहुंचे, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, प्रदर्शनकारियों ने किया रेन डांस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर के ट्रस्ट की स्थापना की, उन्होंने ट्रस्ट के सदस्य चुने और ट्रस्ट को चलाने की प्रक्रिया भी बताई। राम मंदिर चढ़ावा चोरी में जो लोग भी शामिल हैं, उन लोगों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। विपक्ष की ओर से लंबे समय से की जा रही इस मांग पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने ही ‘चढ़ावा चोरी’ को अंजाम दिया है। देश चाहता है कि प्रधानमंत्री ‘चढ़ावा चोरी’ पर खुलासा कर, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें लेकिन पीएम मोदी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह पहली बार है कि ऐसे विषय पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने चुप्पी साधी हुई है। हम इन तीनों विषयों पर लड़ रहे हैं। खासकर राहुल गांधी ने इन सभी मुद्दों पर हर जगह पहुंचकर अपना वक्तव्य दिया और वे इन विषयों को पहले से उठाते आए हैं।

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा...ऑलवेज चियर फोर भारत,' PM मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले
Advertisement