उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार एक स्लीपर बस डीसीएम से टक्कर के बाद नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वही 22 लोग घायल हो गए है। घायलों को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा
स्लीपर बस में करीब 60 लोग सवार थे। चालक को नींद की झपकी आने पर बस आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई और रेलिंग को तोड़कर एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई।
हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिरसागंज कमलेश सिंह के साथ सिरसागंज और नगला खंगर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला।
आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
पढ़ें :- 'Cyclone Arnab' को लेकर UP में अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 14, 2022
हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है औऱ कहा,आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी