1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जरा संभल कर…कितना खतरनाक है चक्रवात तूफान बिपरजॉय

जरा संभल कर…कितना खतरनाक है चक्रवात तूफान बिपरजॉय

बिपरजॉय तूफान को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी हो गया है। इसे लेकर पीएम मोदी ने बैठक बुलाई है।

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली देश में बिपरजॉय तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया था। अब धीरे-धीरे कई राज्यों में इसका प्रकोप दिखने लगा है। इस तूफान ने भारत के पश्चिमी तट पर अपना भयानक रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

मुंबई से लेकर केरल तक काफी तेज हवाएं चल रहीं हैं और समुद्र के किनारों पर ऊंची-ऊंची लहरें भी उठ रहीं हैं। जो तस्वीरें निकलकर आ रही हैं वह काफी चौंकाने वाली हैं। अब पीएम मोदी ने इसी स्थिति को देखते हुए बैठक बुलाई है। जिसमें देश के मुखिया तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि बिपरजॉय तूफान रविवार को गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदल गया। इसके बाद तेजी से यह तूफान आगे बढ़ रहा है, लेकिन यह कयास लगाए जा रहे थे कि 15 जून तक यह देश के कई हिस्सों तक पहुंचेगा। लेकिन कुछ राज्यों में तो अभी से असर दिखने लगा है। मुंबई की बात की जाए तो तेज हवाएं चल रहीं हैं। जिससे फ्लाइट का संचालन भी ठंग से नहीं हो पा रहा है।

गुजरात में ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले येलो अलर्ट घोषित किया गया था। जानकारी दें दे कि इस बिपरजॉय तूफान के बारे में यह जानकारी मिली है कि यह तूफान मांडवी जो कि गुजरात में है और कराची जो कि पाकिस्तान में है वहां से गुजर सकता है।

पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?

मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद गुजरात के तटीय पर जो लोग रहते हैं, उन्हें हटाकर सुरक्षित जगह भेजने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अभी उनको अस्थायी शेल्टर में भेजा गया है। इसी के साथ-साथ जहाजों के अधिकारियों को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।

कई फ्लाइट रुकी

जब से मौसम खराब हुआ है तब से ना सिर्फ तटीय क्षेत्र में जो लोग हैं। उन्हें तो दिक्कत हो ही रही है इसी के साथ एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन में भी दिक्कत आ रही है। इसीलिए कुछ फ्लाइट ऐसे हैं जिन्हें देर से उड़ाया जा रहा है। जबकि कुछ फ्लाइटों को रद्द भी करना पड़ा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com