UP News : लखनऊ के गोमती नगर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। ICICI बैंक के बाहर मानस ने गुरुवार को पत्नी को गोली मारकर हत्या की। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अब कत्ल करने वाले मानस का मोबाइल स्टेट्स सामने आया है। उसने लिखा कि ‘मैंने आज अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि वो मुझे धोखा दे रही थी। और अब मैंने अपनी बहन और खुद को भी खत्म कर लिया है. मानस ने गुरुवार को पत्नी दिव्या मिश्रा को बैंक के बाहर गोली मार दी। यह वारदात लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर की है।
पढ़ें :- बांदा में बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारी, कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव
मानस ने गुरुवार को पत्नी दिव्या मिश्रा को बैंक के बाहर गोली मार दी। यह वारदात लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में हुई। गोली मारने के बाद आरोपी घर गया। उसने स्टेटस में लिखा कि ‘Today I killed my wife as she cheated on me… now i have to kill myself and my sister… her sister pragya and bharat nows everything’. स्टेटस लगाने के बाद मानस ने बहन को गोली मारी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, मानस की पत्नी दिव्या मिश्रा आलमबाग के सिंगारनगर की थी। दोनों के बीच परिवारिक विवाद चल रहा था। यह विवाद फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। बताया जा रहा है कि दिव्या ड्यूटी के लिए बैंक पहुंची थी। तभी ही आरोपी पति ने बैंक के बाहर पहुंचकर दिव्या पर गोलियां चलाईं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। वह घर पहुंचा और अपनी बहन की हत्या कर दी। उसने खुद सुसाइड कर लिया।
यह भी पढ़ें : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल, प्रियंका और खरगे ने दी श्रद्धांजलि
पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मानस ने मोबाइल स्टेटस में जो दावे किए हैं। इस आधार पर भी जांच की जा रही है। मानस ने अपने स्टेटस में कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। हत्या से आत्महत्या की पूरी वजह को खंगाला जा रहा है।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।