Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज में ससुराल आए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, प्रेमी को किया अधमरा, आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज में ससुराल आए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, प्रेमी को किया अधमरा, आरोपी गिरफ्तार

By Rakesh 

Updated Date

महराजगंज। यूपी के महराजगंज जिले में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने प्रेमी को भी गंभीर घायल कर दिया। घटना नगर पंचायत पनियरा के धंगरहवा टोले की है। यहां ससुराल आए पति ने पत्नी को डंडे से पीट कर मौत के घाट उतार दिया, वहीं उसके प्रेमी को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया है।

पढ़ें :- सुल्तानपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पनियरा थाना क्षेत्र के भिखारी ने अपनी पुत्री संगीता की शादी मेरठ में अरविंद के साथ की थी। जहां से 3 महीने पहले अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर संगीता प्रेमी के साथ चली गई थी।

प्रेमी के साथ संगीता अपने मायके चली तो पति को भी फोन करके मायके बुला लिया। जहां संगीता का पति तीन मासूम बच्चों को लेकर पहुंचा। संगीता को समझाया कि जो हुआ सो हुआ अब अपने बच्चों को लेकर मेरे साथ रहो। उसके प्रेमी को भी समझाया कि तुम यहां से अब चले जाओ। इसके बावजूद दोनों एक साथ रहने की जिद पर पड़े थे।

अरविंद पत्नी संगीता को समझाने के लिए एक कमरे में लेकर सोने के लिए चला गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान अरविंद ने अपने गले में फांसी लगा लिया। इसके बाद संगीता उसकी बात को मान गई और ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई। फांसी से उतरने के बाद संगीता फिर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर उड़ गई।

कहासुनी के दौरान अरविंद ने दिया घटना को अंजाम

पढ़ें :- हरदोई में नोटों की कतरन मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान अरविंद ने डंडे से पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसके प्रेमी को भी मौत के घाट उतारने का प्रयास किया तो ससुराल के लोगों ने उसे बचा दिया। मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंची सीओ सादर आभा सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement