1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : जमीनी विवाद में बेटे ने मां को पुलिस स्टेशन के अंदर जिंदा जलाया, बनाता रहा वीडियो…

UP : जमीनी विवाद में बेटे ने मां को पुलिस स्टेशन के अंदर जिंदा जलाया, बनाता रहा वीडियो…

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अलीगढ़ में पुलिस स्टेशन के अंदर बेटे ने पेट्रोल डालकर मां को जिंदा जला दिया

By up bureau 

Updated Date

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अलीगढ़ में पुलिस स्टेशन के अंदर बेटे ने पेट्रोल डालकर मां को जिंदा जला दिया। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। मां-बेटे में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वो थाने पहुंचे थे।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

आपको बता दें कि महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। जेठ से प्रॉपर्टी विवाद है। जेठ पांच लाख देकर प्रॉपर्टी खाली कराना चाहता है। महिला 10 लाख मांग रही थी। जेठ पर पुलिस से कार्रवाई का दबाव बनवाने के लिए महिला ने बेटे से कहकर खुद को आग लगवा ली. पुलिस ने बेटा कस्टडी में लिया।

जानकारी के मुताबिक न्याय न मिलने पर महिला ने अपने बेटे से ही पुलिस थाने के अंदर खुद को आग लगवाई थी। आप देख सकते है कि थाना परिसर में महिला को उसके बेटे ने ही आग लगाई थी। बेटे के द्वारा आग लगाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। CCTV में महिला का बेटा मोबाइल से वीडियो बनाता दिखा. थाना खरेला के धड़कन नगरिया की रहने वाली है। और पुलिस के जांच में पाया गया कि प्रथम दृष्टया बेटा ही मां को आग का दोषी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com