Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs SL 2nd Test : देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

IND vs SL 2nd Test : देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

By HO BUREAU 

Updated Date

IND vs SL 2nd Test : देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बैटिंग करते हुए लगातार दूसरा टेस्ट लगाया। पडिक्कल ने अपने टेस्ट का दूसरा शतक पूरा करने के लिए 168 गेंदें खेलीं। इससे पहले, गाले में खेले गए पहले टेस्ट में भी बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली थी।

पढ़ें :- Asian Para Games : पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप गावित ने जीता गोल्ड, बेसिल के नाम सिल्वर

उन्होंने 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जिसके दम पर भारतीय टीम श्रीलंका को 165 रनों से हराने में सफल रही थी। पडिक्कल ने 193 गेंदों का सामना करते हुए 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए।

साल 2018-19 के बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने विदेशी धरती पर खेलते हुए लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक लगाए हैं। पडिक्कल से यह पहले यह कारनामा चेतेश्वर पुजारा ने 2018-19 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान किया था। पुजारा ने मेलबर्न टेस्ट में 106 और सिडनी में 193 रनों की शानदार पारी खेली थी।

तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की शतकीय साझेदारी

केएल राहुल के 18 रनों पर पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे देवदत्त पडिक्कल शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए पहले 29 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने कप्तान शुभमन गिल संग मिलकर तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की शतकीय साझेदारी की। गिल 50 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Test : पडिक्कल की बैक-टू-बैक सेंचुरी, पहला दिन समाप्त, मजबूत स्थिति में भारत

पढ़ें :- Asian Para Games : भारत का खाता खुला, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनि लेखरा ने सिल्वर पर किया कब्जा

टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केएल राहुल सस्ते में पवेलियन लौटे। इसके बाद अच्छी लय में दिख रहे यशस्वी जायसवाल को असिथा फर्नांडो ने 45 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। भारतीय टीम ने इस टेस्ट मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। कुलदीप यादव के इन्फेक्शन से ग्रस्त होने की वजह से उनके स्थान पर सारांश जैन इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे हैं। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

पढ़ें :- IND vs WI : पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
Advertisement