Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs SL 2nd Test : पडिक्कल की बैक-टू-बैक सेंचुरी, पहला दिन समाप्त, मजबूत स्थिति में भारत

IND vs SL 2nd Test : पडिक्कल की बैक-टू-बैक सेंचुरी, पहला दिन समाप्त, मजबूत स्थिति में भारत

By HO BUREAU 

Updated Date

IND vs SL 2nd Test : पडिक्कल की बैक-टू-बैक सेंचुरी, पहला दिन समाप्त, मजबूत स्थिति में भारत

IND vs SL 2nd Test : भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। मेहमान टीम ने देवदत्त पडिक्कल की शतकीय पारी के दम पर दिन की समाप्ति तक 85 ओवरों का सामना करते हुए 5 विकेट गंवाकर 300 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी जोड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 37 रन की साझेदारी की।

पढ़ें :- लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दे रहा है दोस्ती का संदेश

केएल राहुल 33 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 66 के स्कोर तक पहुंचाया। जायसवाल अर्धशतक से महज 5 रन दूर रह गए। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों के साथ 45 रन की पारी खेली।

यहां से कप्तान शुभमन गिल ने पडिक्कल के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन जुटाकर टीम को 186 के स्कोर तक पहुंचाया। गिल ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों के साथ 50 रन बनाए। ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। वह सिर्फ 3 ही रन बना सके थे। पारी के 58वें ओवर की पहली ही गेंद पर लाहिरू कुमारा की गेंद उनकी बाएं हाथ की कलाई पर लगी, जिसके बाद पंत को तेज दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। उस समय भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज 15 गेंदों का ही सामना कर सके थे।

यह भी पढ़ें : IND vs SL : कोलंबो टेस्ट पर बारिश का साया, जानिए पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?

रवींद्र जडेजा, पंत के स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने पड्डिकल के साथ 74 रन जोड़े। पडिक्कल 193 गेंदों में 12 चौकों के साथ 117 रन बनाकर आउट हुए। इससे पिछले मैच में पडिक्कल ने 167 रन की शतकीय पारी खेली थी। भारत को 296 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। इसके बाद टीम के खाते में सिर्फ 15 ही रन जुड़ सके थे कि जडेजा भी अपना विकेट गंवा बैठे, जिन्होंने टीम इंडिया के खाते में 43 रन का योगदान दिया। दिन की समाप्ति तक ध्रुव जुरेल 7 रन, जबकि सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

पढ़ें :- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत की स्वदेशी हथियार प्रणालियों की क्षमता देखी : राजनाथ सिंह

मेजबान श्रीलंका की तरफ से असिथा फर्नांडो 46 रन देकर 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, वहीं लाहिरू कुमारा और केशरा नुवानथा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है।

भारत की प्लेइंग-11

भारतीय टीम इस मैच में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ उतरी है।

श्रीलंका की प्लेइंग-11

लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो शामिल हैं। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- IND vs SL 2nd Test : देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement