1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. लीसेस्टर: हिंदू धार्मिक परिसर में तोड़फोड़, भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा की भारत ने कड़ी निंदा की

लीसेस्टर: हिंदू धार्मिक परिसर में तोड़फोड़, भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा की भारत ने कड़ी निंदा की

भारतीय हाई कमीशन ने कहा कि उसने ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाया है और हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लंदन: लंदन में भारतीय उच्चायोग ने आज यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा की कड़ी निंदा की। भारतीय उच्चायोग ने अपने बयान में लीसेस्टर में हिंदू धार्मिक परिसरों की हिंसा और तोड़फोड़ का कड़ा विरोध किया। भारतीय उच्चायोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “हमने इस मामले को ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ मजबूती से उठाया है और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हम अधिकारियों से प्रभावित लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का आह्वान करते हैं।”

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

भारतीय उच्चायोग ने भी अधिकारियों से प्रभावित लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है।

पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’

सूत्रों से पीटीए चला है कि लीसेस्टर पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है और शांति की अपील की है। इस पूरे मामले की शुरुआत भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में खेले गए मैच के बाद हुई है। इसके बाद से ही इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में दोनों समुदायों के बीच तनाव है । हिंसा व तनाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं । इसी दौरान एक हिन्दू धर्मस्थल में तोड़फोड़ व झंडा निकालने की भी बात सामने आई है ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद छह सितंबर को लीसेस्टर में गुस्साए पाकिस्तानी मुसलमानों ने हिंदुओं को निशाना बनाया था । इसी दौरान एक समुदाय ने दूसरे के समुदाय के एक धर्मस्थल का झंडा उखाड़ दिया था । सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके बाद रविवार को फिर दूसरे समुदाय के धर्मस्थल में तोड़फोड़ की खबर मिली ।

पढ़ें :- आसमान में दीवारें: पाकिस्तान का भारतीय विमानों पर प्रतिबंध दसवें महीने में प्रवेश

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह के दावे भी किये जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक विरोध मार्च के चलते इस हिंसा ने जन्म लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com