Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारतीय पायलट की बहादुरी ने बचाई यात्रियों की जान, PM मोदी ने की तारीफ

भारतीय पायलट की बहादुरी ने बचाई यात्रियों की जान, PM मोदी ने की तारीफ

By HO BUREAU 

Updated Date

Indian Pilot : भारतीय पायलट की बहादुरी ने बचाई यात्रियों की जान, PM मोदी ने की तारीफ

Indian Pilot : पीएम मोदी ने दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन की तारीफ की। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बेहद खतरनाक हालात में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया।

पढ़ें :- इतिहास किसी भी देश और समाज की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा, तोड़मरोड़ गलत : अधीर रंजन

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन स्मिथ पर गर्व है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

भारतीय पायलट स्मित ने फ्लाईदुबई की उड़ाने के कॉकपिट में कथित अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया। उस समय फ्लाइट में अफरातफरी का माहौल हो गया। ओमान के पायलट पर आरोप है कि उसने विमान को हाईजैक करने और क्रैश कराने की कोशिश की। ओमान के एक पायलट ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला किया। इस दौरान दोनों पायलटों के बीच भिड़त हो गई। भारतीय पायलट स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट खोला। यात्रियों ने अंदर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

बता दें कि तेल अवीव में विमान के उतरने के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को घटना की दी गई। यात्रियों के मुताबिक, दो अन्य पायलट भी यात्री के तौर पर फ्लाइट में थे। उन्होंने विमान को नियंत्रित किया। सऊदी अरब की ओर विमान को मोड़ा गया और लैंडिंग कराई गई।

Avinay Mishra

पढ़ें :- मंगलुरु में एमआरपीएल प्लांट में जोरदार धमाका, आग लगने से एक की मौत; 9 घायल

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement