दीपावली और छठ पूजा को लेकर भारतीय रेल ने अपने यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक रेल सेवाएं देने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. रेलवे की कोशिश है कि त्योहारों के समय ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म सीट दी जा सके. इसके लिए भारतीय रेल कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रही है. इसके अलावा, कई ट्रेनों में डिब्बों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. इसी सिलसिले में भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेल जोन ने कुछ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है, जिससे यात्रियों का सफर बेहतर और सुविधाजनक बनेगा.
पढ़ें :- UP News : आगरा - लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के DFO सहित चालक की मौत
सहरसा से अम्बाला छावनी तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 05521, सहरसा-अम्बाला छावनी पूजा स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को सुबह 9.20 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर को 12.30 बजे अम्बाला छावनी पहुंचेगी. वापसी में, अम्बाला छावनी से सहरसा तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 05522, अम्बाला छावनी-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और बुधवार को दोपहर 15.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 18.10 बजे अम्बाला छावनी पहुंचेगी.
?पटना, आरा, डीडीयू के रास्ते आनंद विहार-भागलपुर के बीच पूजा स्पेशल।
04002 आनंद विहार-भागलपुर पूजा स्पेशल 29.09.2022 से 10.11.2022 तक प्रत्येक गुरूवार को ।
04001 भागलपुर-आनंद विहार पूजा स्पेशल 30.09.2022 से 11.11.2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को । pic.twitter.com/gtNyzmarzd पढ़ें :- UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में लोगों को खूब लुभा रहा शजर, अनोखी हस्तशिल्प कला को देखने के लिए लग रही भीड़
— East Central Railway (@ECRlyHJP) September 29, 2022
जम्मू तवी से बरौनी तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 04646, जम्मू तवी-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 5.45 बजे जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11.45 बजे बरौनी पहुंचेगी.