1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. इन देशों में बिना वीजा के भी घूम सकते हैं भारतीय

इन देशों में बिना वीजा के भी घूम सकते हैं भारतीय

विदेश घूमना किसे अच्‍छा नहीं लगता है। विदेश जाने के लिए वीजा होना जरूरी है। लेकिन अगर आपके पास वीजा नहीं है, तो भी दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय बिना वीजा के भी जा सकते हैं।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। विदेश घूमना किसे अच्‍छा नहीं लगता है। विदेश जाने के लिए वीजा होना जरूरी है। लेकिन अगर आपके पास वीजा नहीं है, तो भी दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय बिना वीजा के भी जा सकते हैं। इन देशों में आप सिर्फ अपने पासपोर्ट से एक महीना से तीन महीना आराम से घूम सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे देशों की जानकारी दे रहे हैं जहां भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के ही एंट्री मिल जाती है। आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो देश

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

नेपालः भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आप सड़क मार्ग, ट्रेन और हवाई मार्ग से जा सकतें हैं। भारत से नेपाल के काठमांडू के लिए हवाई सर्विस हैं। अगर वीजा की बात करें तो भारतीयों को यहां वीजा की जरूरत नहीं है। नेपाल सरकार का कहना है कि उन्हें केवल एक ऐसे दस्तावेज की जरूरत होती है, जिससे आपकी भारतीय नागरिकता प्रमाणित हो।

भूटानः खूबसूरत पहाड़ियों और मैदानों के लिए मशहूर भारत का पड़ोसी देश भूटान बहुत ही खूबसूरत है। यह पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। भारतीयों को भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। वीजा के लिए आपको यहां आईडी प्रूफ देना होगा।

मॉरीशसः मॉरीशस का नाम भी उन देशों में शामिल है जो बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। मॉरीशस भारतीय पासपोर्ट धारकों को मॉरीशस भी वीजा फ्री एंट्री देता है और यह 90 दिनों के लिए वैध होता है।

फिजीः बिना वीजा घूमने के लिए फिजी एक बेहतरीन जगह है। आप फिजी में बिना वीजा के 120 दिनों तक रह सकते हैं।

पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com