Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Inflation : महंगाई रोकने में विफल है केंद्र सरकार- कांग्रेस

Inflation : महंगाई रोकने में विफल है केंद्र सरकार- कांग्रेस

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 01 जनवरी। कांग्रेस ने साल 2022 के पहले दिन केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर फिर घेरा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई को रोक पाने में केन्द्र सरकार पूरी तरह विफल रही है।

पढ़ें :- कांग्रेस का स्थापना दिवसः प्रदेश कार्यालय पर फहराया झंडा, कहा- कांग्रेस ने प्रत्येक नागरिक को दिया बराबर का अधिकार

सुरजेवाला ने कहा कि साल 2022 की शुरुआत में ही महंगाई बढ़ने के संकेत मिल गए हैं। नवंबर 2021 में होलसेल प्राइज इंडेक्स 14.23 फीसदी रहा है। ये पिछले 10 साल में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि साल के पहले दिन ही जरूरत की कई चीजें महंगी हो गई हैं। इससे पता चल जाता है कि इस साल का क्या हाल रहने वाला है।

सुरजेवाला ने कहा कि सीमेंट, बिजली, कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल, ATM से पैसे निकालने, टोल टैक्स सहित कई चीजें महंगी होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि कपड़ों पर जीएसटी बढ़ा दिया गया है। जीएसटी बढ़ने से कपड़ा उद्योग को भारी नुकसान होने की आशंका है। इससे नौकरियां जाने का भी खतरा है।

पढ़ें :- राजस्थानः रुझानों के मुताबिक भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छूआ, भाजपाइयों ने शुरू की आतिशबाजी, लालसोट में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा पीछे   
Advertisement