1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. क्या दवाईयों का सेवन तोड़कर करना सही होता है?

क्या दवाईयों का सेवन तोड़कर करना सही होता है?

कई लोग बीमार होते है उनके लिए डॉक्टर दवाइयों के लिए कहते है कि आधी खाइए लेकिन क्या सही है?

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली ।  बीमार होने पर डॉक्टर की याद आती है और डॉक्टर हमें दवाईयां देते हैं कुछ लोग उन दवाईयों को तोड़कर खाते हैं। आधी गोली खाना वे सही मानते हैं।  शायद आप भी ऐसा ही करते हों लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना चाहिए या नहीं आधी दवा  खाना फायदेमंद या नुकसानदायक होता है अगर नहीं तो चलिए इस आर्टिकल में आज हम आपको बताते हैं कि दवाइयां तोड़कर खाना सेहत के लिए कितना सही है…
क्या दवा तोड़कर खा सकते हैं
अगर आप किसी दवा को तोड़कर खाते हैं तो ऐसा करने से पहले उस दवा पर लिखे निर्देशों को पढ़ लें। कई बार दवा पर यह लिखा होता है कि उसे तोड़कर खा सकते हैं या नहीं। अगर दवा के पीछे निर्देश में यह नहीं लिखा है तो आप डॉक्टर या मेडिकल शॉप से इसके बारें में पूछ सकते हैं। हालांकि, पिल्स या कैप्सूल गलती से भी तोड़कर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे उसके अंदर का पाउडर और डोज कम हो सकता है।
किन दवाओं को नहीं तोड़ना चाहिए
कुछ गोलियों को डॉक्टर सीधे निगलने की सलाह देते हैं। इसका साफ मतलब है कि इन दवाओं को न तो तोड़कर, ना ही चबाकर खाना चाहिए. इस तरह के टैबलेट्स शरीर में जाकर धीरे धीरे घुलती है। जिसका असर देर तक रहता है।
किन दवाईयों को तोड़कर खा सकते हैं
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सभी टैबलेट्स तोड़कर नहीं खा सकते हैं। कुछ गोलियों के बीच में एक लाइन बनी होती है। उन टैबलेट्स को तोड़कर खा सकते हैं। इस लाइन की पहचान ही होती है कि इसे आप तोड़कर खा सकते हैं। ऐसे टैबलेट्स को स्कोर टैबलेट कहते हैं। अगर आपको 500 एमजी की दवा खानी है और बाजार में 1,000 एमजी की दवा मिल रही है। अगर उस पर लकीर बनी हुई है तो आप तोड़कर खा सकते हैं।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com