1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या के पीछे 90 लाख की रकम तो नहीं

लखनऊ में रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या के पीछे 90 लाख की रकम तो नहीं

यूपी की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या 90 लाख की वजह से तो नहीं हुई। इस एंगल पर भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे ने हाल ही में 90 लाख में एक फ्लैट बेचा था। ये सभी रुपए मोहिनी दुबे के पास थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि लूट के दौरान पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या हुई थी।

By HO BUREAU 

Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या 90 लाख की वजह से तो नहीं हुई। इस एंगल पर भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे ने हाल ही में 90 लाख में एक फ्लैट बेचा था। ये सभी रुपए मोहिनी दुबे के पास थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि लूट के दौरान पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या हुई थी।

पढ़ें :- Sultanpur में डबल मर्डर से हड़कंप, जमीनी विवाद में भाई, पिता की गोली मारकर हत्या

बदमाशों ने दुपट्टे से गला घोंटकर मोहिनी की हत्या की थी। हत्या से पहले महिला के सिर पर वार किया गया था। बदमाश जेवर और नकदी के साथ CCTV का DVR भी लेकर गए। पुलिस की टीम कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस को मृतक के परिचितों पर हत्या की आशंका है। 2004 में पहली पत्नी की मौत के बाद देवेंद्र ने 2007 में मोहिनी दुबे से दूसरी शादी की थी। पुलिस का मानना है कि महिला मोहिनी दुबे हत्यारों से परिचित थी। बिना विरोध के मृतक महिला ने दरवाजा खोला था। इन्हीं लोगों ने हत्या,लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना लखनऊ के इंदिरानगर पॉश एरिया में हुई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com